img-fluid

बाल दिवस पर नेताओं ने किया नेहरू को याद, पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

November 14, 2025

नई दिल्‍ली । आज देश(country ) बाल दिवस(children day) के तौर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (Prime Minister )पंडित जवाहर लाल नेहरू(Pandit Jawaharlal Nehru) को याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया है। दोनों ही नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें याद किया है।


नरेंद्र मोदी लिखते हैं, ‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि।’ हीं, सीएम नीतीश ने ट्वीट कर लिखा, ”भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।’

आपको बता दें कि इतिहास में 14 नवंबर की तारीख देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन को ‘बाल दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश के तत्कालीन इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में 14 नवंबर 1889 को जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था और बच्चे उन्हें ‘‘चाचा नेहरू’’ कहकर पुकारते थे। भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया गया। कई देशों में एक जून को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कुछ देश संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुरूप 20 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं।

Share:

  • पाकिस्तान पर भड़के तालिबानी विदेश मंत्री मुत्तकी, बोले-अपना घर संभालो...

    Fri Nov 14 , 2025
    काबुल। अफगानिस्तान (Sfghanistan) की तालिबान सरकार (Taliban Government) ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। अपने बयान में कहा है कि वह अपनी आंतरिक चुनौतियों के लिए काबुल को दोष देने की आदत छोड़ दे। अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी (Aamir Khan Muttaqi) ने कड़े शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान पर आरोप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved