img-fluid

मुंबई में स्कूल उड़ाने की साजिश रचने वाले कंप्यूटर इंजीनियर को उम्रकैद

October 21, 2022

मुंबई: मुंबई (Mumbai) की एक अदालत ने यहां स्थित अमेरिकी स्कूल (american school) के बच्चों पर हमले की साजिश रचने के दोषी कम्प्यूटर इंजीनियर अनीस अंसारी (computer engineer anees ansari) को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए. ए. जोगलेकर (Judge A. a. joglekar) ने उसे सजा सुनाई. अंसारी को अक्टूबर 2014 में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया था और वह इसके बाद से जेल में था.

उसे भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं और सूचना तकनीक कानून के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया. अभियोजन के मुताबिक अंसारी एक निजी कंपनी में एसोसिएट जियोग्राफिक तकनीशियन के रूप में कार्यरत था और उसने अपने कार्यालय के कम्प्यूटर का इस्तेमाल नकली नाम से फेसबुक अकाउंट बनाने और आपत्तिजनक सूचनाएं प्रकाशित करने के लिए किया.


जांच एजेंसी ने उस पर आरोप लगाया कि वह आतंकी संगठन आईएसआईएस की गतिविधियों का समर्थन कर रहा था. फेसबुक पर उमर एल्हाजी के साथ उसका चैट यह दर्शाता है कि वह अमेरिकी स्कूल पर ‘लोन वूल्फ’ हमला करना चाहता था. ‘लोन वूल्फ’ हमले से आशय अधिक संख्या में लोगों को मारने के इरादे से केवल एक व्यक्ति द्वारा रेकी करने और साजिश रचने से लेकर हमले तक की सभी गतिविधि को अंजाम देना है.

Share:

  • भोपाल: तीन हजार का इनामी कुख्यात किन्नर गिरफ्तार

    Fri Oct 21 , 2022
    भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल (Bhopal of Madhya Pradesh) के बैरागढ़ थाना पुलिस ने तीन हजार के इनामी कुख्यात किन्नर डॉन काजल बंबइया (Notorious Shemale Don Kajal Bambaiya) को रेलवे स्टेशन (railway station) से गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई भागने की फिराक में था। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस काजल बंबईया को रिमांड पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved