img-fluid

ऑनलाइन गेम खेलने वाला रुपयों के साथ हो जिंदगी…

June 07, 2022

 

इंदौर। आनलाइन गेम खेलने वाले एक युवक ने रुपयों हारने के बाद जिंदगी को अलविदा करते हुए फांसी लगाकर आत्यमहत्या कर ली। उसने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसकी जांच की जा रही है। आजाद नगर टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि चौधरी पार्क मूसाखेड़ी के रहने वाले 23 वर्षीय बसंत पिता देवदास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ऑनलाइन गेम में रुपयों की हार जीत का दाव लगाता था, जिसमें वह रुपए हार गया और उस पर कर्जा हो गया था।


यही बात उसने सुसाइड नोट में भी लिखी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। बंसत ने लिखा कि वह अपनी मर्जी से जान दे रहा है। अंत में सुसाइड नोट पर उसने दस्तखत भी किए। बंसत यहां बहन और जीजा के साथ रहता था। पुुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है।

Share:

  • 10 साल में शहर से 370 नाबालिग गुम

    Tue Jun 7 , 2022
    80 बालक और 297 बालिकाएं लापता, आज तक नहीं मिला सुराग इन्दौर।  शहर (City) में पिछले दस साल में यूं तो हजारों बालक-बालिकाएं गुम हुए, लेकिन ज्यादातर वापस मिल गए। मगर दस साल में 370 बालक-बालिकाओं का आज तक पता नहीं चला। इनमें 290 बालिकाएं (Girls) और 80 बालक (Boys) हैं। पुलिस (Police) इनकी तलाश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved