img-fluid

नागपुर में भी राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की बीमार पति का हत्या

July 07, 2025

नागपुर। नाजायज संबंधों (Illegitimate relations) की खातिर पति की हत्या का एक और मामला सामने आया है। घटना महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur, Maharashtra) की है। खबर है कि यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गंभीर रूप से बीमार पति का कत्ल कर दिया। हालांकि, महिला ने पहले तो पुलिस को काफी गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ी पूछताछ के सामने वह टूट गई और सारी सच्चाई उगल दी।


पुलिस का कहना है कि 30 वर्षीय महिला दिशा रामटेक ने बिस्तर पर पड़े पति चंद्रसेन रामटेक (Chandrasen Ramtek) की आशिक आसिफ उर्फ राजाबाबू टायरवाला की मदद से हत्या कर दी। मामला तारोड़ी खुर्द इलाके का है। खबर है कि लकवा का शिकार होने के बाद से ही रामटेक बिस्तर पर था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पति की बीमारी के चलते ही दिशा और आसिफ का प्यार परवान चढ़ा।

अब जब चंद्रसेन को दिशा और आसिफ के रिश्ते का पता चला, तो जमकर विवाद शुरू हो गया। पुलिस का कनहा है कि इस तनाव के बाद ही चंद्रसेन को रास्ते से हटाने की साजिश की गई थी।

शुक्रवार को दिशा ने चंद्रसेन को कथित तौर पर बिस्तर पर पकड़ा और आसिम ने तकिया लेकर उसका चेहरा दबा दिया। पुलिस ने बताया है कि महिला शुरुआत में दावा करती रही कि पति की मौत बीमारी के चलते हुई है, लेकिन पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में गला घोटे जाने की बात सामने आई। पुलिस की पूछताछ में दिशा ने जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड
मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की उनकी पत्नी सोनम ने हनीमून पर हत्या कर दी थी। खबरें हैं कि सोनम का अपने ही पिता के कर्मचारी राज कुशवाह से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते उसने पति को मार दिया। फिलहाल, इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजा की लाश 2 जून को मेघालय की एक घाटी में मिली थी। जबकि, पत्नी सोनम लापता थी। बाद में उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था।

Share:

  • BRICS Summit : भारत को COP-33 की मेजबानी के लिए मिला समर्थन, जलवायु संकट पर साझा संकल्प

    Mon Jul 7 , 2025
    रियो डी जेनेरियो. ब्राजील (Brazil) के रियो डी जेनेरियो में हुए 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (17th BRICS Summit) में जलवायु परिवर्तन (Climate change), विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। इस दौरान ब्रिक्स देशों ने 2028 में भारत (India) की ओर से संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-33) की मेजबानी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved