खेल

IPL 2022: सचिन तेंदुलकर की तरह महेंद्र सिंह धोनी को भी है टोटके पर भरोसा, हरभजन सिंह ने किया खुलासा


नई दिल्ली। क्रिकेट में खिलाड़ियों को सिर्फ अपने बल्ले या गेंद पर भरोसा नहीं होता है बल्कि, वे कामयाब होने के लिए टोटके पर भी विश्वास करते हैं। सचिन तेंदुलकर के बारे में कहा जाता था कि वे बल्लेबाजी के दौरान क्रीज पर जाने से पहले वे हमेशा बायां पैड पहले पहनते थे। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी जुड़ गया है। उनके टोटके का खुलासा पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने किया है।


हरभजन ने चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल के उद्घाटन मैच के दौरान इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा कि धोनी बल्लेबाजी के दौरान हर गेंद से पहले एक पैर आगे बढ़ाते हैं और पीछे करते हैं। ये उनका टोटका है।

धोनी ने आईपीएल शुरू होने से ठीक दो दिन पहले चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया। जडेजा कप्तान के तौर पर अपने पहले मैच में टॉस हार गए। हालांकि, धोनी ने जब आईपीएल में पहली बार कप्तानी की थी तब वे टॉस जीते थे। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ बतौर कप्तान पहला मैच खेला था।

Share:

Next Post

MI vs DC: जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई टीम, कई स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, जानें प्लेइंग-11

Sun Mar 27 , 2022
मुंबई। आईपीएल 2022 के पहले डबल हेडर में आज मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से और पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई टीम का पिछले सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे में रोहित शर्मा की […]