
लंदन। ब्रिटेन(Britain) में डेल्टा वैरिएंट(Delta Variant) के खतरों के बाद अब अच्छी खबर मिल रही है। पिछले कुछ सप्ताह के आंकड़े उत्साहजनक हैं। 19 जुलाई से लाकडाउन और पाबंदियों में ढील (Relaxation in lockdown and restrictions from July 19) दी जा सकती है। मास्क की अनिवार्यता भी समाप्त हो जाएगी। ब्रिटेन के आवास मंत्री राबर्ट जेनरिक (UK Housing Minister Robert Jenrick) ने बताया कि आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री बोरिस जानसन (Prime Minister Boris Johnson) पाबंदियों में ढील की घोषणा करेंगे। आकंड़े लाकडाउन खोलने के लिए सकारात्मक हैं। मास्क की अनिवार्यता को भी समाप्त किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved