
जबलपुर। बैंको के निजीकरण के विरोध एवं बैंकिंग कानून (संसोधन) बिल वापस लेने की मांग को लेकर आज से बैंक कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर दी है। शहर में भी आज सुबह से ही हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आव्हान पर बैंक कर्मचारियाकें द्वारा आज शहर के गोलबाजार में सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर बैंकों के निजीकरण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अगर जल्द से सरकार उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करेगी तो बैंक कर्मचारी अनिश्चितकॉलीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved