img-fluid

कल लोक अदालत, निगम को 50 करोड़ की उम्मीद

December 13, 2024

  • सम्पत्ति कर व जल कर के सरचार्ज में मिलेगी 100 प्रतिशत की छूट

इन्दौर। वर्ष की अंतिम लोक अदालत कल लगने वाली है, जिसको लेकर निगम ने सभी झोनलों और मुख्यालय पर खास तैयारियां की हैं। सम्पत्ति कर और जल कर के बकायादरों को सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी और कल 50 करोड़ की राशि मिलने की उम्मीद है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक नेशनल लोक अदालत के चलते सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण, जिनमें 50 हजार तक की राशि बकाया होने पर अधिभार में सौ प्रतिशत की छूट दी जाएगी, वहीं 50 हजार से 1 लाख के बीच बकाया राशि पर 50 प्रतिशत की छूट और एक लाख से अधिक की राशि पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।


दूसरी ओर जल कर के 10 हजार से ज्यादा की बकाया की राशि पर 100 प्रतिशत, 10 से 50 हजार तक की राशि पर 75 प्रतिशत और 50 हजार से अधिक की बकाया राशि पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त शिवम वर्मा ने राजस्व अधिकारियों को सभी तैयारियां चाकचौबंद रखने को कहा है। सुबह से लेकर देर रात तक निगम के सभी झोनलों से लेकर मुख्यालय पर बकाया राशि जमा कराई जा सकेगी। कल दिनभर में निगम को अनुमान है कि 50 करोड़ से ज्यादा की राशि खजाने में आएगी। इसको लेकर हर झोन को अलग-अलग टारगेट भी दिए गए हैं, ताकि वे बकायादारों को सूचना देकर राशि जमा करवा सके।

Share:

  • इन्दौर: शीतलहर से बचाने के लिए परिंदों के पिंजरे में लगाए बल्ब और नेट

    Fri Dec 13 , 2024
    सर्पगृह, कछुओं और पॉकेट मंकी के पिंजरों में लगे हीटर, हैल्दी फूड का डोज भी इन्दौर। शीतलहर (cold wave) के चलते जू (Zoo) में 400 से ज्यादा देशी-विदेशी (domestic and foreign) परिंदों (Birds) की सुरक्षा के लिए खास जतन किए जा रहे हैं। उन्हें हर रोज हैल्दी फूड दिया जा रहा है और उनके पिंजरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved