img-fluid

लोकायुक्त का इन्दौर के पांच ठिकानों पर छापा

December 23, 2024

धार में पदस्थ सहायक प्रबंधक सहित रिश्तेदारों के घर कार्रवाई

इंदौर। आय (Income) से अधिक संपत्ति (Property) अर्जित करने के मामले में इंदौर लोकायुक्त (Indore lokayukta) की टीम ने आज सुबह पीथमपुर, धार में पदस्थ कनीराम मंडलोई सहायक प्रबंधक आदिम जाति मर्या. सहकारी साख संस्था, छोटी जामनिया के धार जिले के चार ठिकानों सहित इंदौर में एक जगह छापामार कार्रवाई की।



  • लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि कनीराम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिली थी, जिसका सत्यापन किया गया तो सामने आया कि कनीराम और उसके प्रोफेसर भाई हेमसिंह, करणसिंह, दिनेशसिंह द्वारा चल-अचल संपत्ति पर 5 करोड़ से अधिक व्यय किया गया, जबकि इनकी इतनी आय नहीं थी। लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों ने इस मामले में कार्रवाई की, जिसमें कनीराम के निवास स्थान ग्राम जामनिया, हेमसिंह के मकान अलंकार पैलेस इंदौर सहित छोटा जामनिया के एक फार्म हाउस और श्रीकृष्ण कालोनी धार तथा भानजे करण पटेल के निवास स्थान सदर बाजार मानपुर के फार्म हाउस पर सुबह 5 बजे अलग-अलग टीमें पहुंची थीं। प्रारंभिक जांच में मकान, फार्म हाउस की रजिस्ट्री, बीमा पालिसी और नकदी मिली है।

    Share:

  • कहीं नहीं जाएगा इंदौर एयरपोर्ट

    Mon Dec 23 , 2024
    उड्डयन मंत्री द्वारा एयरपोर्ट पर तीन साल में नया टर्मिनल बनाने और रनवे विस्तार के लिए प्रदेश सरकार से जमीन मांगे जाने की घोषणा के बाद कयासों पर लगा विराम उड्डयन मंत्री नायडू बोले-एयरपोर्ट विस्तार के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जमीन सहित हरसंभव मदद के लिए दी है स्वीकृति इंदौर, विकाससिंह राठौर। इंदौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved