img-fluid

सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी धर्मेंद्रसिंह भदौरिया के यहां लोकायुक्त का छापा

October 15, 2025

 

रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के घर मिला सोने, चांदी और नगदी का ढेर

इंदौर. लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) के द्वारा की गई छापामार (raid) कार्रवाई में आबकारी विभाग (Excise Department) के रिटायर्ड अधिकारी के घर पर सोने, चांदी (Gold, Silver) और नकदी का ढेर मिला है।



  • लोकायुक्त पुलिस के द्वारा गोपनीय शिकायत के आधार पर आज भदोरिया के आठ ठिकानों पर एक साथ छापा मार कार्रवाई की गई। इसमें से सात ठिकाने इंदौर में और एक ठिकाना ग्वालियर में है। इंदौर के ठिकानों पर छापा मारने के लिए लोकायुक्त पुलिस उज्जैन और इंदौर का दल लगाया गया। इस छापा मार करवाई में शुरुआत के 1 घंटे में ही भदोरिया के घर से 75 लाख रुपए नगद, डेढ़ किलो सोने का एक बार, 1 किलो सोने के गहने और 4 किलो चांदी के जेवरात मिले हैं।

    इसके साथ ही उनके घर में महंगे परफ्यूम महंगी घड़ी महंगे मोबाइल और महंगी साड़ियां भी मिली है। भदोरिया 31 अगस्त 2025 को अलीराजपुर के जिला आबकारी अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए थे। उनके बेटे सूर्यांश के द्वारा एक कंपनी बनाकर इमेजिनरी मूवी बनाने का भी काम किया गया। इस तरह से इस काम में भी भदोरिया के द्वारा फिल्म निर्माण में अपना पैसा लगाया गया इस कार्य में उनकी बेटी अपूर्वा भी शामिल रही। पूरे सेवा काल के दौरान वेतन भत्ते के रूप में भदोरिया को 2 करोड रुपए प्राप्त हुए जबकि प्रारंभिक तौर पर ही उनकी कमाई से 8 करोड रुपए का खर्चा होने के तथ्य सामने आए हैं।

    जांच में लगे लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न बैंकों में उनके 5 लाकर निकले हैं इसके साथ ही उनके आज बैंकों में खाते भी पाए गए हैं। उनके पास में बड़ी संख्या में गाड़ियां भी पाई गई है इनकी जांच की जा रही है इनमें से कौन सी गाड़ी किसके नाम पर है यह देखना होगा। भदोरिया के द्वारा काउंटी बाग में 4700 स्क्वायर फीट क्षेत्र में आलीशान बंगला बनाने का काम किया जा रहा था। मनोरमा गंज में उनके पास में तीन बेडरूम हॉल किचन का आलीशान फ्लैट हैं। इसके साथ ही उनके घर की तलाशी के दौरान 500 यूरो के 10 नोट मिले हैं। इस तरह से उनके पास में 5000 यूरो भी पाए गए हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

    Share:

  • 'पाक फिर कर सकता है बड़ा हमला, अब भारत की और होगी घातक कार्रवाई', खुफिया एजेंसी अलर्ट

    Wed Oct 15 , 2025
    नई दिल्‍ली । पश्चिमी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट(Western Army Commander Lieutenant) जनरल मनोज कुमार कटियार(General Manoj Kumar Katiyar) ने शनिवार को चेतावनी दी कि पाकिस्तान(Pakistan) एक बार फिर पहलगाम जैसी आतंकी साजिश(terrorist plot) रच सकता है, क्योंकि उसके पास भारत से सीधे युद्ध करने की क्षमता और हिम्मत नहीं है। जम्मू में पत्रकारों से बातचीत में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved