img-fluid

शेयर बाजार में लिवाली का जोर, करीब एक फीसदी चढ़े बाजार

December 23, 2020

मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेल सतर पर आईटी, टेक और टेलीकॉम जैसे समूहों में हुयी लिवाली के बल पर शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी बनी रही और इस दौरान बाजार में करीब एक फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी।

बीएसई का सेंसेक्स 437.49 अंक उछलकर 46444.18 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 134.80 अंक चढ़कर 13601.10 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली का अधिक जोर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 2.40 प्रतिशत बढ़कर 17666.04 अंक पर और स्मॉलकैप 2.65 प्रतिशत उठकर 17572.02 अंक पर रहा।

बीएसई के सभी समूह हरे निशान में रहे रियल्टी में सबसे अधिक 3.97 प्रतिशत की तेजी रही। इसके बाद आईटी में 2.34 प्रतिशत, टेक में 2.20 प्रतिशत और टेलीकॉम में 2.23 प्रतिशत की तेजी रही। सबसे कम सीडी में 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई में 3097 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2296 बढ़त में और 650 गिरावट में रहे जबकि 151 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर ब्रिटेन को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में दिखा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.09 प्रतिशत टूट गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.78 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.33 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.86 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.76 प्रतिशत चढ़ा।

Share:

  • अब कोरोना वैक्सीन को लेकर मुस्लिम जगत में छिड़ी हराम-हलाल की बहस

    Wed Dec 23 , 2020
    नई दिल्ली । एक तरफ दुनिया कोरोना महामारी से बचाव की जुगत में लगी है, दूसरी तरफ मुस्लिम जगत में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विकसित हो रही वैक्सीनों को लेकर हराम-हलाल (सही-गलत) की बेकार बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर वैक्सीन को लेकर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि इसमें सूअर […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved