img-fluid

10 दिन बाद इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शुक्र, बुध, सूर्य बनाएंगे मालामाल

May 20, 2024

नई दिल्‍ली । शुक्र कल अपनी राशि में प्रवेश (enter amount)कर चुके हैं। वर्तमान में ग्रहों के राजकुमार बुध(prince mercury) मेष राशि में विराजमान(seated in Aries) हैं, जो 31 मई को वृषभ राशि में गोचर (transit in zodiac sign)करने जा रहे हैं। वहीं, 14 मई के दिन सूर्य गोचर कर वृषभ राशि में बैठे हुए हैं। वृषभ राशि में बुध के गोचर से शुक्र, बुध और सूर्य की युति बनेगी। ये युति त्रिग्रही योग का निर्माण करेगी। वृषभ राशि में तीन बड़े ग्रहों की युति 12 जून तक रहेगी, जिससे कुछ राशियों का लकी टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं बुध, शुक्र, सूर्य की चाल से किन राशियों की किस्मत पलटने वाली है-

सिंह राशि


सिंह राशि वालों आपके लिए शुक्र, बुध और सूर्य का ये गोचर शानदार रहेगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव से हर काम में सफलता हासिल होगी। त्रिग्रही योग का वृषभ राशि में निर्माण होने से आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन पहले से काफी सुधर जाएगी। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि

शुक्र की राशि वृषभ में तीन ग्रहों के पैर जमाने से मिथुन राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा। कर्म भाव में त्रिग्रही योग के निर्माण से कारोबारियों को प्रॉफिटेबल डील हासिल हो सकती है। इस दौरान व्यापार की स्थिति भी बढ़िया रहने वाली है। धन का आगमन होगा। नए नौकरी तलाशने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि

बुध, शुक्र और सूर्य की युति वृषभ वालों को बंपर फायदा देने वाली है। इनकम बढ़ने की संभावना है। करियर में अटके काम रफ्तार पकड़ेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस का आनंद उठायेंगे। इन्वेस्टमेंट के तौर भी समय अच्छा माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • एमएस धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर अटकलें तेज, अंबाती रायडू ने दिया बड़ा बयान

    Mon May 20 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के आईपीएल 2024 (IPL 2024) प्लेऑफ से बाहर होने के बाद दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट (Retirement) की अटकलें तेज हो गई हैं। सीएसके (CSK) को अपने लीग मैच में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) (Royal Challengers Bangalore) के हाथों 27 रन से हार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved