img-fluid

ल्‍यूपिन अमेरिका से गर्भनिरोध में काम आने वाली साढ़े 5 लाख पैकेट को मंगा रही वापस

August 22, 2020

नई दिल्ली। देश की अग्रणी बहुराष्ट्रीय दवा निर्माता कंपनी ल्‍यूपिन अमेरिका में गर्भ-निरोध में काम आने वाली गोलियों के 5,60,922 पैकेट वापस मंगा रही है।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की नवीनतम प्रवर्तन रिपोर्ट के अनुसार बाल्टीमोर स्थित ल्‍यूपिन फार्मास्युटिकल्स इंक अमेरिका में मिबेलास 24 एफई टैबलेट के 5,60,922 पाउच वापस मंगा रही है। यूएसएफडीए की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भारत में निर्मित है और फिर लुपिन फार्मास्यूटिकल्स इंक द्वारा अमेरिकी बाजार में आपूर्ति की जाती है।

उल्लेखनीय है कि आमतौर पर, दवा कंपनियां अलग-अलग विनिर्माण संयंत्रों से घरेलू बाजार को आपूर्ति करती हैं। यूएसएफडीए द्वारा अनुमोदित सुविधाओं का उपयोग विशेष रूप से अमेरिका के लिए किया जाता है, जो दुनिया में दवा उत्पादों का सबसे बड़ा बाजार है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • दुबई में आरसीबी की टीम में शामिल हुए डिविलियर्स, डेल स्टेन और क्रिस मॉरिस

    Sat Aug 22 , 2020
    नई दिल्ली। एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन और क्रिस मॉरिस की दक्षिण अफ्रीकी तिकड़ी शनिवार को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में शामिल हो गई। आरसीबी ने ट्वीट किया, “और यहां सभी आरसीबी के प्रशंसकों को आप सभी का इंतजार है! एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन और क्रिस मॉरिस दुबई में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved