img-fluid

मैक्रों ‘थप्पड़ विवाद’ में नया दावा, ईरानी अभिनेत्री को भेजे मैसेज से नाराज हुई थीं पत्नी!

May 14, 2026

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) और उनकी पत्नी (Brigitte Macron) से जुड़ा चर्चित ‘थप्पड़ विवाद’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार एक नई किताब में दावा किया गया है कि वियतनाम दौरे के दौरान विमान से उतरते समय दोनों के बीच हुई कथित तनातनी की वजह एक ईरानी अभिनेत्री को भेजे गए निजी संदेश थे।



  • किताब में किया गया बड़ा दावा
    फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन टार्डिफ की नई किताब अन कपल (प्रेस्क) पारफे’ में दावा किया गया है कि Brigitte Macron अपने पति के फोन में मौजूद संदेश देखकर नाराज हो गई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति मैक्रों निर्वासित ईरानी-फ्रांसीसी अभिनेत्री Golshifteh Farahani के संपर्क में थे।

    किताब के अनुसार, ब्रिगिट को आशंका थी कि उनके पति अभिनेत्री के काफी करीब आ चुके हैं। लेखक का दावा है कि मैसेज में “आप बहुत सुंदर लगती हैं” जैसे निजी कमेंट भी शामिल थे, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया।

    2025 की घटना फिर चर्चा में

    यह मामला पहली बार 2025 में चर्चा में आया था, जब वियतनाम दौरे के दौरान विमान से उतरते समय Brigitte Macron द्वारा राष्ट्रपति मैक्रों को धक्का देने का वीडियो वायरल हुआ था। उस समय दोनों ने इसे निजी मजाक और सामान्य दांपत्य बातचीत करार दिया था।

    हालांकि अब किताब में दावा किया गया है कि उस उड़ान के दौरान दोनों के बीच काफी तीखी बहस हुई थी। लेखक के मुताबिक, ब्रिगिट ने ऐसा संदेश पढ़ लिया था जिसे देखकर उन्हें गहरा झटका लगा।

    अभिनेत्री ने अफवाहों से किया इनकार

    (Golshifteh Farahani) ने इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए किसी भी प्रेम संबंध से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता केवल भावनात्मक और पेशेवर स्तर तक सीमित था।

    वहीं, ब्रिगिट मैक्रों के करीबी सूत्रों ने भी इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि प्रथम महिला कभी अपने पति का फोन नहीं देखतीं और यह पूरा दावा तथ्यों पर आधारित नहीं है।

    लेखक बोले- ‘किताब में सिर्फ तथ्य’

    पत्रकार फ्लोरियन टार्डिफ ने अपने दावों का बचाव करते हुए कहा है कि उनकी किताब में “सिर्फ तथ्य और तथ्य ही” शामिल किए गए हैं। दूसरी ओर, Brigitte Macron ने कथित तौर पर कहा कि उस उड़ान के दौरान काफी अशांति थी और वह बेहद थकी हुई थीं, जिसकी वजह से माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

    अब यह मामला फ्रांस की राजनीति और राष्ट्रपति दंपती की निजी जिंदगी दोनों को लेकर नई बहस छेड़ रहा है।

    Share:

  • महाराष्ट्र : पुणे में अस्‍पताल में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से मची दहशत, पुलिस ने की जांच शुरू

    Thu May 14 , 2026
    पुणे । महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में हडपसर में एक अस्पताल के पास बम (Bomb) जैसी एक संदिग्ध वस्तु मिली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और हड़कंप मच गया। इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया और बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड ने डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर घटनास्थल का मुआयना किया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved