img-fluid

महाराष्ट्र : पुणे में अस्‍पताल में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से मची दहशत, पुलिस ने की जांच शुरू

May 14, 2026

पुणे । महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में हडपसर में एक अस्पताल के पास बम (Bomb) जैसी एक संदिग्ध वस्तु मिली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और हड़कंप मच गया। इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया और बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड ने डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर घटनास्थल का मुआयना किया। उस वस्तु को सुरक्षित रूप से हटा दिया गया है, जबकि क्राइम ब्रांच और हडपसर पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए हैं।

हडपसर में कामधेनु स्टेटस इलाके के पास स्थित कामधेनु सोसाइटी के पार्किंग क्षेत्र में यह बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिली। इसके बाद सब हरकत में आ गए और लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही, पुलिस की टीमें बम पहचान और निस्तारण दस्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेर लिया। पूरे इलाके के पास सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है।


  • इससे पहले, महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान से अपराध को अंजाम देने वाले गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने वाले लोगों की तलाश में बुधवार को पुणे सहित पूरे राज्य में 40 से अधिक स्थानों पर छापे मारे थे। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 53 संदिग्धों से पूछताछ की गई।

    एक अधिकारी ने बताया कि विदेश से अपना गिरोह चला रहा भट्टी सोशल मीडिया के माध्यम से भारत में युवाओं को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल करने की कथित तौर पर कोशिश कर रहा था। उन्होंने बताया कि मुंबई, अकोला, नांदेड, पुणे, मीरा रोड (ठाणे जिले में), नालासोपारा (पालघर), नासिक, जलगांव, नागपुर सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर तड़के छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई।

    अधिकारी ने कहा कि एटीएस को कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि ये संदिग्ध लोग भट्टी और उसके गिरोह के कथित तौर पर संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में ऐसे 53 व्यक्तियों की पहचान की गई और उनके ठिकानों का पता लगाने के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है।

    Share:

  • बालाघाट में पिता ने उठाया खौफनाक कदम, अपने दो मासूमों को सीने पर बांधकर कुएं में लगा दी छलांग

    Thu May 14 , 2026
    बालाघाट । एमपी के बालाघाट जिले (Balaghat District) के जरामोहगांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक पिता (Father) ने अपने दो मासूम बच्चों (children) के साथ कुएं (Wells) में कूदकर जान दे दी। मंगलवार रात घर से लापता होने के बाद तलाशी के दौरान बुधवार को उनके शव बरामद हुए। पिता ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved