
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला(Hindi cinema actress Madhubala) का नाम आज भी ग्लैमर और खूबसूरती की मिसाल माना जाता(epitome of glamour and beaut) है। 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी मुमताज जहां(Delhi, Mumtaz Jehan) देहलवी यानी मधुबाला(Dehlavi—better known as Madhubala) ने अपने करियर में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपनी खूबसूरती और स्टाइल से भी इंडस्ट्री पर राज किया। उनके जमाने में हीरो से ज्यादा फीस लेने वाली यह एक्ट्रेस(This actress), आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई हैं।
मधुबाला को बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड डायरेक्टर्स भी अपने साथ काम करने का अवसर देना चाहते थे। उनके साथ काम करने के लिए कोई और नहीं बल्कि ऑस्कर विजेता डायरेक्टर फ्रैंक कैप्रा ने उन्हें अमेरिका में बड़े बजट की फिल्मों का ऑफर भेजा। यह ऑफर उस समय के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी, क्योंकि हॉलीवुड में विदेशी कलाकारों को इतनी जल्दी प्रमुख रोल मिलना आसान नहीं था।
लेकिन मधुबाला ने इस बड़े अवसर को ठुकरा दिया। उन्होंने अपने देश और मूल्यों को पहले रखा। एक इंटरव्यू में मधुबाला ने कहा था कि उनके लिए यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन असली सफलता सिर्फ ग्लैमर या पैसा नहीं, बल्कि अपने फैसलों और सिद्धांतों में भी होती है। यही वजह थी कि उन्होंने हॉलीवुड के सपनों को पीछे छोड़ दिया और भारतीय सिनेमा को चुना।
यह कहना गलत नहीं होगा कि उस समय विदेशी मैगजीनों ने मधुबाला को ग्लोबल स्टार के तौर पर भी पेश किया था। उनके 22 साल के करियर में लगभग 70 फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘नील कमल’, ‘महल’, ‘फागुन’, ‘हावड़ा ब्रिज’, ‘काला पानी’ और ‘चलती का नाम गाड़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।
मधुबाला की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। 1960 के दशक में उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। जांच कराने पर पता चला कि उनके दिल में छेद है। दुर्भाग्यवश, 23 फरवरी 1969 को मात्र 36 साल की उम्र में मधुबाला दुनिया को अलविदा कह गईं, लेकिन उनका नाम और कला आज भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर है।
मधुबाला की ये कहानी हमें यह सिखाती है कि सच्ची सफलता सिर्फ फेम या पैसा नहीं, बल्कि अपने सिद्धांतों और मूल्यों के साथ निर्णय लेने में भी निहित होती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved