img-fluid

माधुरी दीक्षित का किचन गार्डन वाला वीडियो हो रहा वायरल

September 19, 2020

मुंबई। 53 वर्षीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने मुंबई के घर में किचन गार्डन बनाया है। माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो परिवार के साथ ‘किचन गार्डन’ सेट करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में वह अपने पति श्रीराम नेने और बेटों के साथ गार्डन की स्थापना करती नजर आ रही है। वीडियो में माधुरी दीक्षित और परिवार के सदस्यों के साथ कई प्लास्टिक ट्रे में खाद्य और बीज डाल रही है। वीडियो को शेयर कर लिखा-‘परिवार के साथ मिलकर अपने किचन गार्डन की स्थापना की, कुछ नया और दिलचस्प करने की कोशिश में अपने हाथ को कभी ना रोके।’ साथ ही माधुरी ने एक्सपीरियंसओवरथिंग्स लगाया।
इन दिनों अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वह अक्सर प्रशंसकों के साथ अपने किचन की झलक शेयर करती रही हैं।
इससे पहले माधुरी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने प्रशंसकों के साथ मोदक की रेसिपी शेयर की थी। उन्होंने विशेष रूप से ‘गणपति बप्पा’ के लिए बनाया था। वीडियो में माधुरी के साथ उनके पति श्रीराम नेने भी थे। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में 36 साल पूरे किए हैं। माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध से की थी। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी एक्टिंग ​बल्कि अपने बेहतरीन डांस के लिए भी जानी जाती हैं।
माधुरी दीक्षित ने पिछले दिनों अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। म्यूजिक वीडियो कैंडल को माधुरी दीक्षित के घर पर उनके बेटे अरिन और पति डॉक्टर राम नेने ने शूट किया था। 23 मई को माधुरी दीक्षित ने गाने ‘कैंडल’ को रिलीज किया था। माधुरी दीक्षित की शादी श्रीराम नेने से 17 अक्टूबर 1999 को हुई थी। उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम रेयान और एरिन है। माधुरी दीक्षित को आखिरी बार फिल्म ‘कलंक’ में देखा गया था।

Share:

  • 30 सेकंड के लिए रस्सी कूद भारतीय ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Sat Sep 19 , 2020
    नई दिल्ली। जोरावर सिंह ने ऐसी स्किपिंग की है कि उन्‍होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि रस्सी कूदना तो आसान काम है और इसे तो तमाम लोग कर सकते हैं फिर जोरावर की स्किपिंग में ऐसा क्या खास था तो चलिए हम आपको इसकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved