
भोपाल। मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी (Snowfall) और उत्तर-पश्चिम (North-West) से आ रही हवा से पूरा मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) कड़ाके की ठंड (Cold) की चपेट में आ गया है। कल प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढी में रात का तापमान लगभग 5 डिग्री तक आ गया तो वहीं दिन की बात की जाए तो इंदौर में कल तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पचमढ़ी में जहां सबसे कम तामपान दर्ज किया, वहीं मंडला, उमरिया, नौगांव, भोपाल, जबलपुर उन शहरों में शामिल हैं, जहां रात का तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रहा। भोपाल में लगातार रात का तापमान 9 डिग्री और उसके आसपास है। इसी तरह दिन में इंदौर में सर्वाधिक कम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, नीमच सहित लगभग दो दर्जन जिलों में तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहा। उधर, तापमान गिरने के साथ ही प्रदेश में घना कोहरा भी छाने लगा है। फिलहाल पश्चिमी क्षेत्र में कोहरे का ज्यादा असर देखा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved