img-fluid

मध्‍य प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, आशीष अग्रवाल दोबारा मीडिया प्रभारी बने

October 23, 2025

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्‍डेलवाल (Hemant Khandelwal) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) की सहमति से आज दिनांक 23-10-2025 गुरुवार को पार्टी (Party) की प्रदेश कार्यकारिणी (State Executive) की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में कुल 25 पदाधिकारी बनाए गए। इसमें नौ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 9 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा की गई है। इसके अलावा चार मोर्चा के अध्यक्ष के नाम भी घोषित किए गए है।


प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम में 9 उपाध्यक्ष बनाए है। इसमें रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरूआ, मनीषा सिंह, नदिंता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे, प्रभुदलाल जाटव शामिल है। वहीं, चार महामंत्री में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे, के नाम शामिल है। वहीं, 9 मंत्री में रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजौ मालवीय, बबीता परमार का नाम शामिल है। वहीं, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन और मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को दोबारा बनाया गया है।

प्रदेश पदाधिकारी – मध्यप्रदेश भाजपा नियुक्ति दिनांक 23-10-2025

Share:

  • Virat Kohli failed to open his account in Adelaide, a first in his career.

    Thu Oct 23 , 2025
    Adelaide: The Indian team took on Australia in the second ODI of the series at the Adelaide Oval on Thursday, October 23rd. Star batsman Virat Kohli was expected to deliver a blistering knock. However, he failed to live up to expectations. Kohli failed to open his account in this match either. He was dismissed LBW […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved