
सिंगरौली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली जिले (Singrauli district) से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां गाय की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यूरिया और महुआ मिलाकर चार गायों को खिला दिया, जिससे बेजुबान जानवरों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। इस वारदात को किसने अंजाम दिया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला सरई थाना क्षेत्र का है। जहां सरई नगर परिषद वार्ड नंबर 3 छुहीगड़ई में गौ हत्या की गई। ग्रामीणों ने सुबह शव देखा तो हड़कंप मच गया। बताया गया कि गायें आजीविका का सहारा हैं, इसलिए आक्रोश चरम पर है। ग्रामीण इसे सुनियोजित साजिश बता रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सरई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
गौरतलब है कि पिछले महीनों सरई क्षेत्र के पुरैल गांव में भी यूरिया-महुआ से गायों की मौत हुई थी। एक बार फिर गायों की मौत से कई तरह के सवाल उठ रहे है। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। फिलहाल सरई थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved