img-fluid

MP: पति ने की पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

February 09, 2026

पन्ना। ​मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले (Panna district) से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ के शाहनगर थाना अंतर्गत ग्राम खमतरा में एक पति ही अपनी पत्नी का काल बन गया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया।


  • घटना ग्राम खमतरा के रामपुर खजुरी हार इलाका की है, जहां 40 वर्षीया मीरा बाई, जिसका शव 8 फरवरी को झाड़ियों में मिला था। ​आरोपी पति निर्भय सिंह राठौर, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। ​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान के अनुसार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। इलाके में इस जघन्य हत्याकांड के बाद से ही दहशत का माहौल बना हुआ है। हत्या की वजह फिलहाल आपसी कलह बताई जा रही है।

    Share:

  • केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

    Mon Feb 9 , 2026
    नई दिल्ली: रंगों का त्योहार होली नजदीक है और इस बार यह त्योहार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आ सकता है. केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही अपने लाखों कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देने की तैयारी में है. अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं या पेंशनभोगी हैं, तो यह खबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved