img-fluid

महाराष्ट्र में खेती सीखेंगे मध्यप्रदेश के मंत्री

November 23, 2024

नागपुर। लगातार 3 साल तक कृषि कर्मण्य अवार्ड लेने वाले मध्यप्रदेश के मंत्रियों का एक दल शीघ्र ही महाराष्ट्र में आधुनिक कृषि की जानकारी लेने के लिए राज्य का दौरा करेगा। नागपुर में आयोजित कृषि आधारित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात कही। कार्यक्रम में केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी मैं नागपुर आता हूं, ऐसा लगता है कि मैं अपने घर आ गया हूं। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का ऐतिहासिक संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कृषि में आधुनिक तरीका अपनाया जा रहा है। शीघ्र ही मध्यप्रदेश के मंत्रियों का एक दल आधुनिक कृषि की जानकारी लेने के लिए महाराष्ट्र भेजा जाएगा। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश की पुरानी संरचना महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश एक था। अब सीमा का विभाजन हो गया है, इसके बावजूद दोनों राज्यों के संबंध काफी मजबूत हैं।

Share:

  • सिताई, मदारीहाट, नैहाटी सीट पर लहराया TMC का परचम, बाकी 3 सीटों पर भी क्लीन स्वीप की तैयारी

    Sat Nov 23 , 2024
    डेस्क: महाराष्ट्र (Maharashtra) और झारखंड (Jharkhand) में विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) को लेकर मतगणना (Counting Votes) जारी है. साथ ही कई राज्यों में हुए उपचुनाव के लिए भी वोटों की गिनती की जा रही है. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा उपचुनाव में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) का कब्जा दिख रहा है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved