
नई दिल्ली । 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि(Maha Shivaratri) है और इस दिन कुंभ राशि में चार ग्रहों का योग बन रहा है। फिलहाल इस राशि में राहु और बुध विराजमान(Rahu and Mercury in conjunction) हैं, लेकिन महाशिवरात्रि से पहले शुक्र और सूर्य भी इसमें गोचर कर जाएंगे। ज्योतिषविदों (astrologers)का कहना है कि इस विशेष चतुर्ग्रही योग का असर चार राशियों पर सबसे अधिक होगा। इन राशियों के जातकों पर न केवल भगवान शिव (Lord Shiva)की कृपा रहेगी, बल्कि शनि देव भी उनके जीवन में महत्वपूर्ण सकारात्मक(significant positive effects.) बदलाव लाएंगे।
मेष राशि के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव हो सकता है, रूपया-पैसा आसानी से मिलेगा और खर्चे कंट्रोल में रहेंगे। निवेश की योजनाएं लाभप्रद साबित होंगी और नौकरीपेशा या व्यवसाय में तरक्की संभव है। बेरोजगार जातकों की किस्मत भी बदल सकती है और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है।
कन्या राशि के लिए महाशिवरात्रि बेहद शुभ रहेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है, मकान या वाहन से जुड़े फैसले लाभदायक रहेंगे। इस दौरान बनाई गई योजनाएं जीवनभर फायदे देंगी और गुप्त स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात करियर को नई दिशा दे सकती है और स्वास्थ्य भी संतोषजनक रहेगा।
मकर राशि के लिए भी समय बेहद लाभकारी है। धन को लेकर चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं और कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। कर्ज या खर्च का तनाव कम होगा और बचत बढ़ेगी। अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलेगी और माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने का अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग सबसे अधिक लाभकारी है क्योंकि चतुर्ग्रही योग सीधे इस राशि में बन रहा है। धन की आवक बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति सुधारने लगेगी और करियर-कारोबार में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। नौकरी छोड़कर खुद का काम शुरू करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। सोना-चांदी जैसी मूल्यवान चीजों में निवेश बढ़ सकता है और संतान से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
इस महाशिवरात्रि 2026 पर चारों राशियों के जातक अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव, धन लाभ और करियर में तरक्की के संकेत महसूस कर सकते हैं। भगवान शिव और शनि देव की कृपा से आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से यह समय अत्यंत शुभ साबित होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved