
उज्जैन । महाराणा प्रताप जयंती के पूर्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वाहन रैली निकाली गई। 22 मई को महाराणा प्रताप की जयंती समाजजन द्वारा मनाई जाएगी। चामुंडा माता चौराहा से दो पहिया वाहन रैली आरंभ हुई जो देवास गेट, दौलतगंज, कंण्ठाल,निकास, अंकपात, इंदिरा नगर, आगर रोड, पांड्या खेड़ी, पंवासा, लक्ष्मीनगर, शहीद पार्क, टॉवर से महाराणा प्रताप प्रतिमा तक पहुंची।
वाहन रैली में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। वाहन रैली में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल, ठाकुर हरदयालसिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही विजयसिंह, राजेंद्रसिंह राठौड़, जगरुप सिंह पंवार, आनंदसिंह खींची, शंकरसिंह पडिहार, दर्शन ठाकुर, मलखानसिंह दिखित, अनिलसिंह राजपूत, अर्जुनसिंह सिकरवार, भारतसिंह राठौड़, शक्तिसिंह बेस, अभिषेकसिंह बेस, राजेशसिंह दिखित, शरदसिंह चौहान, नितिन सिंह गौतम, अनूपसिंह राणा, भंवरसिंह बेस, अंतरसिंह चौहान, सुरेशसिंह कुशवाह, चंद्रभानसिंह राजपूत, प्रदीपसिंह परिहार, प्रदीपसिंह तोमर, जटालसिंह राजपूत, किशनसिंह राठौड़, अभिमन्युसिंह परिहार, कमलसिंह नरूका, गोपालसिंह नरूका, हरिमोहनसिंह राठौड़, अशोकसिंह तोमर, बादलसिंह चौहान, इंद्रजीतसिंह कुशवाह, इंदरसिंह जादौन आदि शामिल रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved