
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में डेल्टा प्लस वेरियंट (Delta Plus variant) से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 66 लोगों का इलाज जारी है। डेल्टा प्लस वेरियंट (Delta Plus variant) से 3 पुरुषों की व 2 महिलाओं की मौत हुई है। इनमें 2 मौत रत्नागिरी जिले में और बीड़, रायगढ़ तथा मुंबई में 1-1 मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जलगांव में 13, रत्नागिरी में 12, मुंबई में 11, ठाणे में 6, पुणे में 6, पालघर, रायगढ़ में 3-3, नांदेड़, गोंदिया जिले में 2-2 और चंद्रपुर, आकोला,सिंधुदूर्ग, सांगली, नंदूरबार, औरंगाबाद, कोल्हापुर तथा बीड़ जिले में 1-1 डेल्टा प्लस वेरियंट संक्रमित कुल 66 मरीजों का इलाज जारी है। ठाणे जिले में शुक्रवार को नया डेल्टा प्लस वेरियंट का मरीज पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेल्टा प्लस के मरीजों का इलाज बहुत सर्तकता के साथ किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी इन सभी मरीजों के संपर्क मेंआए लोगों की गहन छानबीन कर रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved