
मुंबई । महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना में भाजपा नंबर वन बन कर उभरी है। अब तक प्राप्त 1857 चुनाव परिणामों में भाजपा ने 388 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। शिवसेना 371 ग्राम पंचायतों में जीत दर्ज करके भाजपा को कड़ा टक्कर दे रही है। ग्राम पंचायत चुनाव के अब तक के नतीजों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 279 ग्राम पंचायत जीतकर तीसरे स्थान पर और कांग्रेस पार्टी 262 ग्राम पंचायत जीतकर चौथे स्थान पर है। चुनाव परिणामों में सबसे अधिक जगह स्थानीय विकास आघाड़ी को कुल 556 मिली है और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को 5 ग्राम पंचायतों पर जीत हासिल हुई है।
राज्य में 15 जनवरी को 13 हजार 814 ग्राम पंचायतों का चुनाव संपन्न हुआ था। इस चुनाव में मतदाताओं ने बेहतर भागीदारी की थी जिससे 79 फीसदी मतदान हुआ था। ग्राम पंचायत चुनाव स्थानीय स्तर पर होता है, लेकिन इस चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगाई थी। इसके बाद भी इस चुनाव के शुरुआती परिणामों में स्थानीय स्तर पर बनाए गए संगठनों को भारी विजय मिलती दिख रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved