
मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि हल्के लक्षणों का अनुभव करने के बाद मैंने COVID-19 का परीक्षण कराने का फैसला किया। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी हालत स्थिर है और मैं अपने डॉक्टर की सलाह का पालन कर रहा हूं। मैं नागपुर और अमरावती दौरे और अन्य कार्यक्रमों के दौरान मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपना परीक्षण करवाएं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved