img-fluid

Maharashtra: सपा की नजर अल्पसंख्यक वोटरों पर, अब तक 5 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, सभी मुस्लिम

October 21, 2024

मुम्बई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra assembly elections) में बढ़ी उम्मीद बांधे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की नजर मुस्लिम वोटरों (Muslim voters) पर है। उसने यहां पीडीए कार्ड (PDA card) चल दिया है और उसमें भी ‘ए’ यानी अल्पसंख्यक (Minority) लुभाने पर ज्यादा जोर है। सपा ने इसका संकेत धूले और मॉलेगांव (Dhule and Mallegaon) में जोरदार प्रचार अभियान से दे दिया है। पार्टी ने जिन 12 सीटों पर दावा किया है, उनमें आठ सीट मुस्लिम बाहुल्य हैं। सपा ने अब तक पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। यह सभी मुस्लिम हैं।


अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने हाल में मुस्लिम बाहुल्य मालेगांव और धूले सीटों पर चुनावी रैलियां की। यह क्षेत्र सांसद असदुद्दीन औवेसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी एआईएमआईएम के प्रभाव वाला है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी ने दोनों सीटें जीत लीं थी। पिछली बार यहां शिवसेना व भाजपा की नहीं चली। सपा की महाराष्ट्र इकाई अध्यक्ष अबु हसन आजमी यहां सपा को मुस्लिमों की हितों का ख्याल रखने वाली पार्टी के रूप में पेश कर रहे हैं। इसलिए सपा यूपी से अपने मुस्लिम सांसदों को यहां प्रचार में उतारेगी। सपा की सांसद इकरा हसन ने भी पिछले दिनों अखिलेश के साथ महाराष्ट्र की चुनावी रैलियों में जोरदार भाषण दिया।

सपा ने मुंबई की शिवाजीनगर से अबु आसिम आजमी, भिवंडी ईस्ट से रईस शेख, भिवंडी पश्चिम से रियाज आजमी, मालेगांव सेंट्रल से शान-ए-हिंद नेहाल अहमद को प्रत्याशी बनाया है। इरशाद जहांगीरदार धुले सिटी से प्रत्याशी हो गए। पांच सीटों पर प्रत्यारी उतारने के बावजूद भी सपा का दावा है कि उसकी महाविकास अघाड़ी से बातचीत चल रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के तीन अन्य मुस्लिम सांसद महाराष्ट्र का चुनावी दौरा करेंगे। खास बात यह कि सपा का जोर उत्तर भारतीयों को लुभाने पर है। खास तौर पर जो बिहार व यूपी से वहां जाकर बसे हैं। यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्वांचल से आने वाले माता प्रसाद पांडेय को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जल्द वह भी महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

Share:

  • बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, दर्शन कर दान स्वरूप दिए 5 करोड़ रुपये

    Mon Oct 21 , 2024
    नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के अध्यक्ष (Chairman) एवं प्रबन्ध निदेशक (Managing Director) प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी (Famous Industrialist Mukesh Ambani) ने रविवार को बदरीनाथ धाम ( Badrinath Dham) तथा केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के दर्शन किए। बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved