img-fluid

‘महाराष्ट्र को जल्द ही तीसरा उपमुख्यमंत्री मिलेगा’, शिंदे गुट पर संजय राउत पर बड़ा हमला

January 24, 2025

मुंबई। शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र की सियासत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई के डर से लोग भाजपा के साथ खड़े हो गए हैं। देखिएगा महाराष्ट्र को जल्द ही तीसरा उपमुख्यमंत्री मिलेगा। यह शिवसेना की शिंदे गुट से ही होगा।

उद्धव ठाकरे के गुट को कमजोर बताए जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि एकसा आरोप लगाने वाले अपनी चिंता करें। वे डर की वजह से सत्ता पक्ष का साथ दे रहे हैं। वे दिल्ली के इशारे पर काम कर रहे हैं। सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन हम यहां मजबूती से खड़े हैं।


इससे पहले संजय राउत ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ‘मेरे मन में संदेह है कि 2026 के बाद केंद्र सरकार बचेगी या नहीं? मुझे लगता है कि मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे और एक बार केंद्र सरकार अस्थिर हो गई तो इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा।’

संजय राउत ने संवाददाताओं से बात करते हुए उन अटकलों को खारिज कर दिया था कि नवंबर 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद शिवसेना के कुछ नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। दरअसल, वे शिवसेना के राजापुर के पूर्व विधायक राजन साल्वी के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ने की चर्चा पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

Share:

  • टीडीएस के खिलाफ दायर याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय जाने को कहा

    Fri Jan 24 , 2025
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को उच्च न्यायालय जाने को कहा है। वरिष्ठ वकील और भाजपा नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने टीडीएस के खिलाफ जनहित याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में उपाध्याय ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved