img-fluid

दिल्ली में पकड़ा गया बांग्लादेश में हिंदू पुलिस अफसर की हत्या करने वाला महदी

February 19, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली में बांग्लादेशी स्टूडेंट Mahdi पकड़ा गया है, जो बांग्लादेश में हिंदू पुलिस अफसर को मारने के मामले में वांटेड है। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने इस बांग्लादेशी नागरिक को पकड़कर वापस बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया है। इस बांग्लादेशी नागरिक का पूरा नाम महदी अहमद रजा हसन है। हिंसा के दौरान, महदी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिस अफसरों को थाने में बैठकर धमकाता दिख रहा था।


  • दरअसल, महदी अहमद रजा हसन पर आरोप है कि उसने बांग्लादेश हिंसा के दौरान एक हिंदू बांग्लादेशी पुलिस अफसर की हत्या की थी। मृतक हिंदू बांग्लादेशी पुलिस अफसर का नाम संतोष चौधरी था। आरोपी भारत होते हुए फिनलैंड भागने की फिराक में था लेकिन इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसे पकड़ लिया है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, महदी ने कथित रूप से पुलिस अफसर संतोष चौधरी की हत्या की। इस वारदात को उसने बानियाचंग पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के दौरान अंजाम दिया। अटैक के बाद संतोष चौधरी का शव एक पेड़ से लटका बरामद हुआ था। यह घटना 5 अगस्त 2024 को हुई थी, जिस दिन बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री अपने देश के निष्कासित हुई थीं।

    गौरतलब है कि इस घटना वाले दिन आक्रोशित भीड़ ने थाने को घेर लिया था और उसमें आग लगा दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी दौरान हिंदू पुलिस अफसर संतोष चौधरी को पीट-पीटकर मार डाला था। दावा ये भी किया गया था कि दंगाइयों ने उन्हें जिंदा जला दिया था।

    Share:

  • अजित पवार विमान हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग, बड़े बेटे जय बोले- 'ब्लैक बॉक्स नष्ट होना संभव नहीं'

    Thu Feb 19 , 2026
    डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने हालिया विमान दुर्घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में जय पवार ने कहा कि विमान दुर्घटना में ब्लैक बॉक्स का “सहज रूप से नष्ट हो जाना” संभव नहीं है और इस पूरे मामले की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved