img-fluid

ईदगाह पर हुई मुख्य नमाज, कलेक्टर और एसपी पहुंचे

July 10, 2022

उज्जैन। मुस्लिम समाज आज बकरीद मना रहा है। ईदगाह पर आज सुबह मुख्य नमाज अदा की गई। शहरकाजी ने तकरीर दी। ईदगाह पर सुबह कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे। उन्होंने यहां शहरकाजी सहित सभी समाजजनों को ईद की बधाई दी। बकरीद को लेकर आज सुबह से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में उत्साह है। ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में सुबह 8 बजे से ईद की नमाज अदा करने का क्रम शुरू हो गया था। शहरकाजी खलीकुर्रहमान ने ईदगाह पर मुख्य नमाज अदा कराई तथा बाद में तकरीर दी। बारिश को देखते हुए ईदगाह पर नमाज के पुख्ता इंतजाम किए गए। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। ईदगाह पर कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येन्द्रकुमार शुक्ल भी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने यहां शहरकाजी और मुस्लिम समाजजनों को बधाई दी। ईद की नमाज के बाद शहर में कुर्बानियों का दौर शुरू हुआ। आज सुबह हल्की बारिश भी हो रही थी और टेंट भी लगाए गए थे।


खेत में बुआई करने के विवाद में किसान को पीट दिया
उज्जैन। चिंतामण के समीप ग्राम तालोद में कल दोपहर खेत में बुआई करने के बाद समीप के खेत वालों ने किसान को पीट दिया। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि समीप के ग्राम तालोद में रहने वाला रामचन्द्र पिता पीरूलाल गुजराती अपने खेत पर बुआई कर रहा था। इस दौरान समीप के खेत मालिक ने आपत्ति उठाई और विवाद कर अपने साथियों के साथ मिलकर बुआई कर रहे रामचंद्र को पीट दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पंचायत चुनाव के विवाद में मारपीट
उज्जैन। तराना के समीप ग्राम झरनावदा में प्रत्याशी के विरुद्ध खड़े होने के विवाद में चार लोगों ने मिलकर युवक को पीट दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। तराना थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम झरनावदा में रहने वाला आत्माराम पिता गंगाराम रात में अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान वहाँ पर चार लोग पहुंचे और कहा कि तू हमारे प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और इतना कहने के बाद सभी ने उसे मिलकर बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share:

  • रात 12 बजे दो कारों से बड़ा सट्टा पकड़ा, कई मोबाईल और लाखों की पर्चियाँ, 48 मोबाईल, 7 लेपटाप बरामद

    Sun Jul 10 , 2022
    कार के अंदर ही चला रहा था कारोबार- 26 मोबाईल कनेक्टिंग मशीन, नगदी रुपए सहित लाखों का हिसाब किताब जब्त किया उज्जैन। क्राईम ब्राँच की टीम ने कल रात भैरवगढ़ बायपास पर दबिश देकर कार में बैठकर सट्टा चला रहे सात लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से हजारों रुपए नगदी सहित 7 लैपटॉप, 26 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved