img-fluid

कचरा वाहनों का नहीं हो रहा मेंटेनेंस… धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ता है

December 13, 2022

उज्जैन। नगर निगम ने 54 वार्डों में घर-घर कचरा कलेक्शन के लिए 80 से ज्यादा वाहन लगा रखे हैं। सिंहस्थ के पूर्व यह वाहन नए आए थे। समय-समय पर मेंटेनेंस नहीं हो पाने के कारण यह भंगार हो रहे हैं। कचरा वाहन बीच रास्ते मेंबंद हो रहे हैं जिन्हें नागरिकों की मदद से धक्का लगाकर चालू करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि शहर के 54 वार्डों में 200 से ज्यादा कॉलोनियाँ और मोहल्ले हैं। इनके घर-घर कचरा कलेक्शन के लिए नगर निगम के पास 86 कचरा कलेक्शन वाहन हैं। पिछले 4-5 सालों से चल रहे कचरा कलेक्शन वाहनों का नगर निगम की वर्कशाप में समय -समय पर सुधार और मेंटनेंस नहीं किया जा रहा। इसके विपरित नगर निगम आयुक्त ने सख्ती कर निगम के वाहनों में उपयोग में आ रहे पेट्रोल डीजल की बचत करवाना शुरु कर दिया है। निगमायुक्त को अब भंगार हो रहे कचरा कलेक्शन वाहनों की हालत सुधारने के प्रयास भी शुरु करना चाहिए।

Share:

  • पेशवाई के साथ शुरू हुआ संत सम्मेलन

    Tue Dec 13 , 2022
    आज सुबह सामाजिक न्याय परिसर से निकली शोभायात्रा-संत, महंत और महामंडलेश्वर हुए शामिल-सिंहस्थ जैसा नजारा उज्जैन। चारधाम मंदिर में आज से पांच दिवसीय संत सम्मेलन, रामकथा और रास लीला के आयोजनों की शुरूआज सुबह पेशवाई के साथ हुई। सामाजिक न्याय परिसर से आज सुबह निकली शोभायात्रा में संत, महंत और महामंडलेश्वर शामिल हुए। इस दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved