img-fluid

टोरंटो एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान विमान हुआ एकदम उलटा, सभी 76 यात्री सुरक्षित

February 18, 2025

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट (Toronto Airport, Canada) पर एक बड़ा विमान हादसा (Big plane accident) हो गया है। क्रैश लैंडिंग (Crash Landing) के दौरान एक विमान पूरी तरह से उलटा हो गया। वहीं गनीमत यह है कि विमान के पूरी तरह पलट जाने के बाद भी किसी किसी की जान नहीं गई है। सोमवार को लैंडिंग के दौरन डेल्टा एयरलाइन (Delta Airlines) का एयर फ्लाइट 4819 हवाई पट्टी पर ही उलट गया। विमान में 76 यात्री सवार थे जिनमें से 17 को चोटें आई हैं।


  • सोमवार को अमेरिका के माइनसोटा से आने वाला विमान टोरंटो एयरपोर्ट पर लैंड होने वाला था। लैंडिंग के साथ ही कुछ ऐसा हुआ कि विमान उलटा हो गया। कुछ वीडियो में देखा गया कि लोग विमान से घुटनों के बल बाहर निकल रहे हैं। वहीं एयरपोर्ट पर बर्फबारी हो रही है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। बता दें कि अमेरिका और कनाडा में इन दिनों तूफान कहर मचा रहे हैं। विमान की क्रैश लैंडिंग के बाद इसमें आग लग गई। उस दौरान भी कई यात्री विमान में ही मौजूद थे। हालांति तुरंत दमकल की कई टीमें पहुंचीं और उन्होंने आग पर काबू पा लिया।

    विमान की चपेट में कोई दूसरा विमान नहीं आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि खराब मौसम, तेज हवाओं की वजह से यह हादसा हुआ। विमान के पीछे के पंख अचनाक मुड़ गए और विमान उलट गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद ही इमर्जेसीं टीमें पहुंच गईं और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

    हादसे के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए ऑपरेशन रोक दिया गया। वहीं स्थानीय समय के मुताबिक शाम को पांच बजे फिर से विमानों का संचालन शुरू हो पाया। विमान में मौजूद एक शख्स ने कहा कि उन्हें बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही थी। विमान एकदम उलटा हो गया था। बता दें कि रविवार को ही कनाडा में बड़ा बर्फीला तूफान आया है। इसकी वजह से भयंकर ठंड भी पड़ रही है। खराब मौसम की वजह से कई फ्लाइट्स को कैंसल भी किया गया है।

    Share:

  • MP : भिंड में भयानक हादसा, डंपर और पिकअप वैन के बीच टक्कर से 5 की मौत, 12 घायल

    Tue Feb 18 , 2025
    भिंड . मध्य प्रदेश (MP) के भिंड (Bhind) जिले में डंपर (dumper) और पिकअप वैन (pickup van) के बीच टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में 12 अन्य घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है. देहात थाना क्षेत्र के नेशनल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved