img-fluid

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, फुट ब्रिज टूटने से कम से कम 40 लोग घायल

April 14, 2023

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। उधमपुर जिले (Udhampur District) के चेनानी ब्लॉक के बैन गांव में बैसाखी सेलिब्रेशन (Baisakhi Celebration) के दौरान एक ब्रिज टूट गया। फुटब्रिज गिरने से कई बच्चों सहित कम से कम 40 लोग घायल हो गए अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर के गांव में बैसाखी का त्योहार (baisakhi festival) मनाया जा रहा था। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु यहां इकट्ठा हुए थे। मौके पर राहत एवं बचाव टीम पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।


अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन में महिलाओं और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस घटना के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिा पर वायरल हो रहे हैं। लोग हदासे के बाद चिल्लाते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार 20 से 25 लोग ज्यादा घायल हैं।

Share:

  • CM शिवराज ने महेश्वर को दी कई सौगातें, बनेगा देवी अहिल्या बाई लोक, करही बनेगी तहसील

    Fri Apr 14 , 2023
    महेश्वर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने महेश्वर में कई सौगातें दी। उन्होंने उज्जैन (Ujjain) के श्री महाकाल महालोक की तर्ज पर महेश्वर (Maheshwar) में पुण्य श्लोक देवी अहिल्या लोक बनाने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि करही को तहसील बनाया जाएगा और बलवाड़ा को तहसील टप्पा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved