
नई दिल्ली। कर्नाटक (Karnataka) के उत्तर कन्नड़ जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। भटकल के पास स्थित थट्टे हक्कालु नदी में डूबने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कई लोग नदी में नहा रहे थे, तभी तेज बहाव में वे बह गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार, अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
राहत और बचाव अभियान जारी
अधिकारियों ने बताया कि नदी में डूबे लोगों को खोजने के लिए लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय गोताखोरों और आपदा राहत टीमों को भी मौके पर लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि अभी तक आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ अन्य लोगों के लापता होने की भी आशंका जताई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved