img-fluid

MP के रीवा में बड़ा हादसा, बस और बल्कर की भिड़ंत में कई यात्रियों की मौत

September 02, 2026

रीवा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। यह हादसा बदबार स्टैंड के पास हुआ है। सीधी की ओर से आ रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की ओर से आ रहे बल्कर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बस और बल्कर की टक्कर में 3 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 8 यात्री गंभीर हैं जबकि कई के घायल होने की सूचना है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

भारी सामान ले जाने में इस्तेमाल होता है बल्कर
बल्कर एक विशेष प्रकार का बड़ा ट्रक या टैंकर होता है, जिसका उपयोग खुले या भारी सामान के परिवहन में किया जाता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल सीमेंट, फ्लाई ऐश या रासायनिक पाउडर को फैक्ट्री से सीधे निर्माण स्थल या रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट तक पहुंचाने के लिए होता है। बल्कर में एक खास कंप्रेसर लगा होता है, जो हवा के प्रेशर से सीमेंट को लोड और अनलोड करता है।


  • स्पीड में था बल्कर, ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया
    जिस बस को बल्कर ने टक्कर मारी, वह रोज 240 किलोमीटर का सफर कर रीवा से होते हुए चुरहट, बघोर, सीधी, पटपरा और अमिलिया जाती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन ज्यादा थी। बल्कर स्पीड में था और ड्राइवर इसे कंट्रोल नहीं कर पाया।एसडीएम अनुराग तिवारी ने कहा- फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। अभी हमारी प्राथमिकता है कि सभी को उचित इलाज मिल सके।

    Share:

  • नेपाल त्रासदी में बागेश्वर महाराज ने बढ़ाया मदद का हाथ, चार ट्रक भरकर भेजी राहत सामग्री

    Wed Sep 2 , 2026
    छतरपुर। नेपाल (Nepal) में आई भीषण त्रासदी ने हजारों परिवारों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। ऐसे वक्त में भारत ने एक बार फिर पड़ोसी देश के साथ मानवीय रिश्ते की मिसाल पेश की है। इसी कड़ी में छतरपुर के बागेश्वर धाम की ओर से भी नेपाल के पीड़ित परिवारों के लिए मदद का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved