img-fluid

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IPS समेत 73 पुलिस अफसरों के तबादले

June 05, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) ने कानून व्यवस्था (Law and order) को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमले में एक और बड़ा फेरबदल किया है। राज्य शासन के गृह विभाग (मंत्रालय) द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के तहत 8 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों और 66 राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश गृह विभाग के अपर सचिव आशीष भार्गव के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं, जिसके तहत अधिकारियों की नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।


  • इन 8 IPS अफसरों के तबादले
    अनु बेनिवाल: एएसपी ग्वालियर से एएसपी जबलपुर
    ओमप्रकाश: लांजी (बालाघाट) से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3 इंदौर नगरीय पुलिस
    करणदीप: बैहर (बालाघाट) से एएसपी उज्जैन
    आयुष जाखड़: करैरा (शिवपुरी) से एएसपी जबलपुर
    गौरव पांडेय: सिंगरौली से एएसपी सतना
    मिनी शुक्ला: नरसिंहगढ़ (राजगढ़) से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2 भोपाल नगरीय पुलिस
    राज कृष्णा: सबलगढ़ (मुरैना) से एएसपी महू, इंदौर ग्रामीण
    सुजावल जग्गा: सीएसपी धार से एएसपी ग्वालियर

    66 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का भी तबादला
    गृह विभाग ने इसके साथ ही राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 66 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस इकाइयों में एसपी तथा उप सेनानी के पदों पर पदस्थ किया गया है।

    Share:

  • अपने सरकारी आवास पर पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

    Fri Jun 5 , 2026
    लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अपने सरकारी आवास पर पौधारोपण कर (By planting tree at his Official Residence) विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं (Wished World Environment Day) । उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी, प्रकृति बचेगी तो जीव सृष्टि भी बचेगी, इसलिए हर नागरिक मातृभूमि के प्रति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved