img-fluid

बांग्लादेश के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिर से हुआ बदलाव

May 27, 2026
डेस्क। आईसीसी ने एक बार फिर से रैंकिंग अपडेट कर दी है। इस वक्त टेस्ट मैच कम हो रहे हैं, लेकिन फिर भी इसमें बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। खास बात ये है कि टॉप 10 के बल्लेबाजों की रेटिंग और रैंकिंग वही है, जो पहले थी, लेकिन नीचे कुछ परिवर्तन हैं। खास तौर पर बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने इसमें बड़ी बढ़त बनाई है। वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज समाप्त हो गई है। दो मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ हो गया था। इस सीरीज के दौरान बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा खेल दिखाया था। दो मैचों में मिली हार के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी पाकिस्तान को भयंकर नुकसान और बांग्लादेश को फायदा मिला था। इस बीच अगर ताजा रैंकिंग की बात करें तो बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने लंबी छलांग मारी है। वे एक साथ 10 स्थानों की उछाल के साथ नंबर 16 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अभी 681 की चल रही है।
इतना ही नहीं बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने भी 14 स्थानों की छलांग मारी है। वे अब 650 की रेटिंग के साथ नंबर 24 पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम को भी केवल एक ही स्थान का फायदा​ मिला है, वे 22वें नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 663 की है। सलमान अली आगा को भी दो स्थानों का हल्का सा फायदा हुआ है। वे अब 27वें स्थान पर हैं। इनके आगे जाने से कई बल्लेबाजों को नुकसान उठाना पड़ा है।

Share:

  • पूरी तैयारी के साथ राहुल गांधी से मिलने गए थे सिद्धारमैया, राय तक नहीं पूछी गई

    Wed May 27 , 2026
    नई दिल्ली। कर्नाटक की राजनीति पर इस वक्त पूरे देश की नजरें टिकी हुई है। जानकारी के अनुसार, राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 28 मई को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मंगलवार को दिनभर कांग्रेस आलाकमान के साथ कर्नाटक के नेताओं की बैठक हुई है। सूत्रों के अनुसार, मीटिंग में सिद्धारमैया को इस्तीफा देने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved