img-fluid

चंद घंटों में थाना छोटी ग्वालटोली पुलिस की बड़ी सफलता – अपहरण प्रकरण का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

May 06, 2026

इंदौर। इंदौर पुलिस द्वारा त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में हुए एक व्यक्ति के अपहरण प्रकरण का मात्र कुछ घंटों में सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन भी जप्त किया है।

उक्त कार्यवाही पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश सिंह, पुलिस उपायुक्त (जोन-3) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-3) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज तुषार सिंह एवं थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली निरीक्षक श्री संजू कांबले के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

घटना का विवरण
दिनांक 04/05/2026 को दोपहर लगभग 13:00 बजे थाना छोटी ग्वालटोली को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का अज्ञात आरोपियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची एवं प्रारंभिक जांच प्रारंभ की गई।


  • जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि आकाश सिलावट पिता राजन सिलावट, निवासी 18 लुनियापुरा, इंदौर, जो बसों में सवारी बैठाने का कार्य करता है, को विनय एवं उसके दो साथियों द्वारा जबरन एक कार में बैठाकर ले जाया गया है। घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ एवं लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन करने पर तीन संदिग्ध व्यक्ति उक्त युवक को बलपूर्वक अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए।

    प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि बस में सवारी बैठाने को लेकर आपसी विवाद के चलते आरोपियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना छोटी ग्वालटोली में अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 140(3), 296(a), 351(3), 3(5), 115(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    पुलिस की त्वरित कार्यवाही
    पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश हेतु विभिन्न संभावित स्थानों जैसे होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई।

    सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सतत प्रयास एवं प्रभावी रणनीति के चलते पुलिस टीम ने अल्प समय में आरोपियों तक पहुंच बनाते हुए उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की

    गिरफ्तार आरोपी
    1. विनय पिता कल्लू वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी 162 भोलाराम उस्ताद मार्ग, भंवरकुआ, इंदौर
    2. सनी उर्फ मनप्रीत पिता शैलेंद्र सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी 73 ब्रह्ह्मपुरी कॉलोनी, भोलाराम उस्ताद मार्ग, भंवरकुआ, इंदौर
    3. निखिल पिता हीरालाल परमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी 334 पिपलिया राव, इंदौर

    आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की कार (क्रमांक MP 09 ZT 1869) विधिवत जप्त की गई है।

    इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजू कांबले के नेतृत्व में— उनि सत्यजीत चौहान, प्र.आर. 1500 लोकेश गाथे, प्र.आर. 4868 जयवीर सिंह एवं आरक्षक 1391 पवन प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share:

  • इंदौर: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के रैकेट का पर्दाफाश, सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Wed May 6 , 2026
    इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े हाईटेक रैकेट का पर्दाफाश किया है, इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सर्वर बेस्ड सिस्टम के जरिए लंबे समय से सट्टेबाजी का अवैध कारोबार चला रहे थे, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बड़े पैमाने पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved