img-fluid

ब्लूमबर्ग लिस्ट में बड़ा बदलाव दुनिया के टॉप अरबपतियों की रैंकिंग उलटी पलटी

February 10, 2026

नई दिल्ली । दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची(List of rich people) में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index)की ताजा रिपोर्ट के अनुसार टॉप 20 अरबपतियों (Top 20 billionaires)की रैंकिंग में जबरदस्त उथल पुथल हुई है। इस बदलाव का असर अमेरिका (Impact America)के टेक दिग्गजों से लेकर भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों तक साफ नजर आ रहा है। मार्क जुकरबर्ग से लेकर जेफ बेजोस और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)से लेकर गौतम अडानी तक सभी की पोजीशन में फेरबदल(Shift in position) हुआ है।
ब्लूमबर्ग की सूची के मुताबिक मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को बड़ा फायदा हुआ है। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 5.58 अरब डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया। इसके साथ ही वह 239 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस उछाल के चलते उन्होंने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है।

वहीं दूसरी ओर जेफ बेजोस को इस दौरान नुकसान उठाना पड़ा है। उनकी संपत्ति में 822 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते वह 234 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। टेक सेक्टर में शेयरों के उतार चढ़ाव का सीधा असर इन दिग्गजों की दौलत पर पड़ा है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की कुर्सी पर अब भी एलन मस्क बने हुए हैं। उनकी संपत्ति में 4.35 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और उनकी कुल नेटवर्थ अब 676 अरब डॉलर हो गई है। मस्क के बाद दूसरे स्थान पर गूगल के सह संस्थापक लैरी पेज हैं जिनकी संपत्ति 1.50 अरब डॉलर बढ़कर 278 अरब डॉलर हो गई है। तीसरे स्थान पर सर्गी ब्रिन काबिज हैं जिनकी दौलत में भी 1.42 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

लैरी एलिसन की संपत्ति में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। उनकी दौलत 14.5 अरब डॉलर बढ़ी है लेकिन इसके बावजूद वह छठे स्थान पर ही बने हुए हैं। सातवें स्थान पर बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं जिनकी संपत्ति 929 मिलियन डॉलर बढ़कर 181 अरब डॉलर हो गई है। वहीं एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं जिनकी दौलत 3.70 अरब डॉलर बढ़कर 157 अरब डॉलर हो गई है।

इस सूची में कुछ अरबपतियों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। जिम वॉल्टन ने 1.42 अरब डॉलर गंवाए हैं लेकिन इसके बावजूद वह नौवें स्थान पर बने हुए हैं। रॉब वॉल्टन को भी 1.41 अरब डॉलर का झटका लगा है और वह 150 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं।

भारतीय अरबपतियों की बात करें तो इस बार सबसे बड़ा झटका गौतम अडानी को लगा है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन की संपत्ति में 370 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ लेकिन इसके बावजूद वह टॉप 20 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए हैं। अब 86 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ वह 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं।


  • वहीं मुकेश अंबानी के लिए यह दिन राहत भरा रहा। उनकी संपत्ति में 595 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है और वह 99 अरब डॉलर के साथ 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह दुनिया के अमीरों की सूची में बदलाव ने साफ कर दिया है कि शेयर बाजार की हलचल किस तरह अरबपतियों की किस्मत बदल देती है।

     

    Share:

  • इंदौर में एक घर से 60 लाख की चोरी, वैष्णोदेवी यात्रा के दौरान सूना था मकान

    Tue Feb 10 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) के बाणगंगा थाना (Banganga Police Station) क्षेत्र में बदमाशों ने एक दंपति के घर से बड़ी चोरी (Theft) की वारदात को अंजाम दिया। दंपति वैष्णोदेवी यात्रा (Vaishnodevi Yatra) पर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर से करीब 25 लाख रुपए के सोने के आभूषण (Gold Jewellery) और 35 लाख रुपये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved