img-fluid

MP के रतलाम में बड़ी वारदात! भाई की हत्या के शक में शख्स ने भाभी को जिंदा जलाया

December 23, 2023

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले (Ratlam district) से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी भाभी को जिंदा जलाकर मार डाला। इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, जिले के रिंगनोद थाना अंतर्गत ढोढर चौकी क्षेत्र (Dhodhar Chowki area) में एक शख्स ने अपनी सगी भाभी को जिंदा जला दिया। उसे शक था कि कुछ दिन पहले उसके भाई की हुई मौत में महिला का हाथ है। इसी का बदला लेने के लिए उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

ढोढर चौकी में सुरेश बलई नाम के एक व्यक्ति ने अपनी सगी भाभी निर्मला बलई के सिर में रॉड मारकर घायल कर दिया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दरअसल, सुरेश के बड़े भाई प्रकाश की कुछ दिन पहले सालाखेड़ी में मौत हो गई थी। सुरेश को शक था कि उसके भाई ने आत्महत्या की है, जिसकी वजह भाभी है। बस इसी का बदला लेने के लिए उसने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।


बताया जाता है कि जब तक महिला जलकर मर नहीं गई, तब तक सुरेश घटना स्थल पर किसी को आने नहीं दिया। थाना प्रभारी रिंगनोद पातीराम डाबरे और ढोढर चौकी प्रभारी नागेश यादव ने घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या के आरोपी सुरेश बलई को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Share:

  • CM मोहन यादव ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, उज्जैन में हेलीपैड पर हुआ स्वागत

    Sat Dec 23 , 2023
    उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) शनिवार को उज्जैन पहुंचे। इस अवसर पर हेलीपैड (helipad) पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प गुच्छ और पुष्पमाला भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, घट्टिया विधायक सतीश मालवीय, नागदा- खाचरोद विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, बड़नगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved