
बेरूत। दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना ने बड़ा हमला किया है। बताया जा रहा है कि यह हमला आज तड़के इजरायल की ओर से किया गया। इस हमले में कम से कम 10 सीरियाई नागरिकों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों की सही संख्या पता नहीं चल सकी है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
हमास के दक्षिणी इजराइल पर हमले के एक दिन बाद आठ अक्टूबर को हिजबुल्ला उग्रवादी समूह और इजराइली सेना के बीच एक-दूसरे पर हमले किये जाने के बाद से नाबातीह प्रांत के वादी अल-कफूर पर यह हमला लेबनान पर किये गये सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है।
हिजबुल्ला का कहना है कि जब तक गाजा पट्टी में युद्ध विराम नहीं हो जाता तब तक वह अपने हमले बंद नहीं करेगा। मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों में एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं। पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved