img-fluid

केरल दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही- हादसा टला

October 22, 2025


तिरुवनंतपुरम । केरल दौरे के दौरान (During visit to Kerala) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखी गई (Major lapse in security of President Draupadi Murmu), हादसा टला (Accident Averted) ।


  • राष्ट्रपति मुर्मू के बुधवार को सबरीमाला मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी। प्रमदम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के समय हैलीपैड धंस गया। घटना के बाद पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेस के कर्मियों ने हेलीकॉप्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की। राष्ट्रपति मुर्मू सहित सुरक्षाकर्मी और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर पहले निलक्कल में उतरना था, लेकिन खराब मौसम और बारिश के चलते शुक्रवार देर शाम लैंडिंग स्थल को बदलकर पथानमथिट्टा के प्रामदम स्टेडियम कर दिया गया। यहां हेलीपैड पर जल्दबाजी में नया कंक्रीट डाला गया था, जो पूरी तरह सूख नहीं पाया था। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर जैसे ही लैंड हुआ, उसके पहिए गीले कंक्रीट में धंस गए। हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों और ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत एक्शन लेकर स्थिति को संभाल लिया।

    बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबरीमाला मंदिर के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति मुर्मू चार दिवसीय केरल यात्रा पर हैं, जो 21 अक्टूबर को शुरू  हुई। 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू ने सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती की । 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वे वर्खला स्थित शिवगिरी मठ में आयोजित श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह के उद्घाटन में शामिल होंगी। बाद में वे सेंट थॉमस कॉलेज, पलई के प्लैटिनम जुबली (75वीं वर्षगांठ) के समापन में भी शामिल होंगी। 24 अक्टूबर को राष्ट्रपति सेंट टेरेसा कॉलेज, एर्नाकुलम के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

    Share:

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Wed Oct 22 , 2025
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं (Wished Union Home Minister Amit Shah on his Birthday) । पीएम मोदी ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्हें अपने समर्पण और मेहनती स्वभाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved