img-fluid

सांवेर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से कई लोग घायल

October 13, 2025

इंदौर। सांवेर (Sanwer) में चंद्रवतीगंज के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। खेती कर किसान ट्रैक्टर ट्राली से घर जा रहे थे इसी दौरान ट्राली पलटने से 35 लोग घायल हुए। घायलों को सिविल अस्पताल सांवेर भेजा गया है। 15 एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। तीन लोगों की मौत की जानकारी भी सामने आई है। मारने वालों में 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।


सीएमएचओ डॉ माधव हसानी ने कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर अरविंदो अस्पताल और एमवाय अस्पताल को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि लगभग 35 किसान खेतों पर काम करने के बाद अपने घर ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली पलटने के कारण उसमें बैठे सभी लोग घायल हुए हैं।

Share:

  • इंदौर विकास प्राधिकरण में राजनीतिक बोर्ड की कवायद तेज, अध्यक्ष पद की दौड़ में कई दावेदार

    Mon Oct 13 , 2025
    इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भाजपा की सरकार (BJP government) बने दो वर्ष होने वाले हैं, लेकिन अभी तक निगम, मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण में भी राजनीतिक बोर्ड की कवायद शुरू हो रही है। इंदौर से कई नेता अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं और अपने राजनीतिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved