img-fluid

इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, हुकमचंद मिल एरिया के पास से तीन तस्कर गिरफ्तार

October 24, 2026

इंदौर। इंदौर शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए क्राइम ब्रांच लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने हुकमचंद मिल एरिया के पास दबिश देकर एक ऑटो रिक्शा में सवार तीन शातिर तस्करों को धरदबोचा है। आरोपियों के पास से 20 ग्राम एमडी ड्रग्स और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है। पकड़े गए तस्करों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में सक्रिय ड्रग्स तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम लगातार संदिग्धों की पतारसी में जुटी थी।​इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी गश्त के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने हुकमचंद मिल एरिया में स्थित सांई मंदिर के पास दबिश दी। ​वहां एक ऑटो रिक्शा के अंदर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए दिखाई दिए, जो पुलिस को देखते ही हड़बड़ाने लगे और भागने की कोशिश करने लगे।


  • ​

    सतर्क पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान नारु खान निवासी आजाद नगर, अमन निवासी कनाडिया और आदिल पिता सलीम खान निवासी आजाद नगर के रूप में बताई। ​पुलिस जांच में इनकी पृष्ठभूमि सामने आई कि आरोपी आदिल 5वीं तक पढ़ा है और ऑटो रिक्शा चलाता है, अमन 8वीं तक शिक्षित है और वह भी ऑटो रिक्शा चलाता है, जबकि नारु अशिक्षित है और पंचर सुधारने का कार्य करता है। जब पुलिस ने उनके पीले-हरे रंग के ऑटो रिक्शा की बारीकी से तलाशी ली, तो गाड़ी के टूलबॉक्स के अंदर छिपाकर रखा गया अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। ​

    टूलबॉक्स के भीतर से पुलिस ने 20 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2,00,000/- रुपये आंकी गई है।​ इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त पीले-हरे रंग का ऑटो रिक्शा भी जप्त किया गया है। इस प्रकार कुल लगभग पाँच लाख रुपये मूल्य का मशरूका पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ये आरोपी पहली बार इस धंधे में नहीं उतरे हैं, बल्कि इनका पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।​आरोपी आदिल के खिलाफ पूर्व में थाना आजाद नगर में आर्म्स एक्ट और थाना अपराध शाखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, आरोपी नारु खान के खिलाफ भी पूर्व में थाना अपराध शाखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज रह चुका है।​क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि ये तस्कर इतनी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स कहां से लेकर आए थे और शहर में इसे किसे सप्लाई करने वाले थे। इस ड्रग्स सिंडिकेट के मुख्य सप्लायर और अन्य नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ जारी है।

    Share:

  • भारत-रूस के बीच 2030 तक 100 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य, देश कुशल कर्मियों के लिए एक ग्लोबल सेंटर बनने को तैयार

    Sat Oct 24 , 2026
    डेस्क। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी-अपनी सरकारों को द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने आगे बताया कि भारत और रूस का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करना है। रूसी समाचार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved