img-fluid

MP में बड़ा हादसा, ट्रेन में आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 मौत

June 14, 2026

मुरैना: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना में रविवार शाम एक बहुत दुखद हादसा हुआ. उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की झूठी अफवाह फैली और घबराकर ट्रैक पर उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इस हादसे में चार ज्यादा लोगों की जान चली गई.

मुरैना जिले में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चल रही थी. यह ट्रेन हेतमपुर स्टेशन के पास थी, तभी अचानक ट्रेन के अंदर एक अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है. जैसे ही यात्रियों ने यह सुना, चारों तरफ भगदड़ मच गई. लोग डर गए और अपनी जान बचाने के लिए बिना सोचे-समझे ट्रेन से कूदने लगे और रेलवे ट्रैक पर आ गए.

अब असली मुसीबत यहां से शुरू हुई. जो लोग ट्रैक पर उतर आए थे, उन्हें यह नहीं पता था कि बगल की पटरी पर पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार से आ रही है. ट्रैक पर खड़े इन यात्रियों को पातालकोट ट्रेन ने टक्कर मार दी. हादसा इतना अचानक और तेज था कि कई लोग मौके पर ही दम तोड़ गए. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक चार लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. रेलवे अधिकारियों और जिला प्रशासन को खबर दी गई और बचाव और राहत का काम शुरू किया गया.


  • अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आग की यह अफवाह आई कहां से. क्या किसी ने जानबूझकर यह अफवाह फैलाई या यह किसी गलतफहमी की वजह से हुआ. इसकी जांच चल रही है. ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री ने बताया, “अचानक किसी ने चेन खींच दी और चिल्लाने लगा कि आग लग गई है, आग लग गई है. इसके बाद लोग तुरंत ट्रेन से उतरने लगे. जब यात्री दूसरी तरफ पटरी पार कर रहे थे, तभी उधर से पातालकोट एक्सप्रेस आ रही थी.

    इसी दौरान कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए और हादसा हो गया. एक पूरा परिवार भी इसमें फंस गया. परिवार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे थे.” महिला ने बताया कि वह बहादुरगढ़ से आ रही थीं और डबरा जा रही थीं. उन्होंने कहा, “मैं पातालकोट ट्रेन में थी. जिस ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली थी, वह उदयपुर सिटी एक्सप्रेस थी.”

    Share:

  • एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हो - कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

    Sun Jun 14 , 2026
    सिरसा । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (​​Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया (SIR Process) पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हो (Must be completely Fair and Transparent) । सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved