
नई दिल्ली. अगर आप भी पीएम मोदी (PM Modi) की पेट्रोल (petrol) बचाने की अपील को लेकर चिंतित हैं तो यह खबर आपको राहत देगी. जी हां, इस बीच सरकार की तरफ से साफ किया गया कि देश के पास पेट्रोल, डीजल (Petrol, Diesel) और एलपीजी (LPG) का पर्याप्त स्टॉक है. पेट्रोलियम सेक्रेटरी पंकज जैन ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट में चल रही उथल-पुथल और वेस्ट एशिया के संकट के बीच देशवासियों को राहत भरी खबर दी है. सरकार के मुताबिक, देश के पास मौजूदा समय में 60 दिन का क्रूड ऑयल और इतने ही दिन की नेचुरल गैस का स्टॉक है. इसके अलावा देश में 45 दिन का एलपीजी स्टॉक भी मौजूद है.
कई देशों में पेट्रोल के रेट में जबरदस्त तेजी आई
ईरान जंग शुरू होने के बाद दुनियाभर के कई देशों में तेल की कीमत में जबरदस्त तेजी आई है. लेकिन भारत कमें पिछले 70 दिन से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. तेल कंपनियों को रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. अनुमान है कि 2026 की पहली तिमाही में तेल कंपनियों का कुल नुकसान 2 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकता है. पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे तेल की बचत करें. मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कारपूलिंग का ज्यादा यूज करें.
भारत के लिए चुनौतियां कम नहीं
सरकार का कहना है कि यदि ग्लोबल क्राइसिस लंबा चली तो इन उपायों से आर्थिक दबाव कम हो सकेगा और देश मजबूत बनेगा. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश होने के कारण भारत के लिए चुनौतियां कम नहीं हैं. पिछले कुछ दिनों में जियो- पॉलिटिकल टेंशन और समुद्री रास्तों में दिक्कत की वजह से हालात बिगड़े थे, लेकिन भारत ने सूझबूझ से काम लिया. संकटग्रस्त होर्मुज से भारत ने अपने सभी 14 जहाजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved