img-fluid

मकर संक्रांति: 14 जनवरी से इन राशियों का बदलेगा भाग्य

January 08, 2022

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष(Vedic astrology) में सूर्य राशि परिवर्तन (sun zodiac c) का विशेष महत्व है। सूर्य राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि (Makar rashi) में गोचर करेंगे। इसलिए इस दिन मकर संक्रांति (Makar Sankranti) मनाई जाएगी। सूर्य को गौरव, यश और पराक्रम का कारक माना जाता है।
मकर राशि (Makar rashi) में सूर्य से पहले शनि और बुध विराजमान हैं। ऐसे में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है। सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से कई राशि वालों को सुखद परिणाम मिलेंगे। जानिए इन राशियों के बारे में-

सिंह- सिंह सूर्य की स्वराशि है। इसलिए सूर्य गोचर से आपको अनुकूल परिस्थितियां बनती मिलेंगी। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सूर्य गोचर में आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।



कन्या- कन्या राशि वालों के लिए सूर्य गोचर करियर व व्यापार के लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आय में वृद्धि के योग बनेंगे। सूर्य गोचर काल में कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान निवेश करना लाभकारी रहेगा, निवेश का फायदा भविष्य में मिलेगा।

मीन- मीन राशि वालों को सूर्य गोचर के दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ये समय के साथ हल होती जाएंगी। इस दौरान जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। ऐसे में वाणी पर काबू रखें।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों की नौकरी में परिवर्तन संभव है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। मंगल और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए सूर्य गोचर काल में आपको मनवांछित फल मिल सकते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Share:

  • कानपुर IIT के वैज्ञानिक का दावा, फरवरी में पीक पर होगी Corona की तीसरी लहर, प्रतिदिन आएंगे 8 लाख केस

    Sat Jan 8 , 2022
    नई दिल्‍ली । देश में कोरोना की तीसरी लहर (third wave of corona) के दौरान रोज 4 से 8 लाख तक केस आ सकते हैं। गणितीय मॉडल के आधार पर कानपुर आईआईटी (Kanpur IIT) के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल (Senior Scientist Prof. Manindra Agarwal) ने दावा किया है कि इस दौरान मुंबई में रोज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved