
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देवतुल्य हैं। कार्यकर्ता के अथक परिश्रम और समर्पण के बल पर भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। बूथ विजय संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जोडऩे का काम करेंगे। इस अभियान से प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा कर पार्टी के 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल करेंगे। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ विजय संकल्प अभियान के अन्तर्गत रविवार को भोपाल जिले के शाहपुरा में वार्ड क्रमांक 48 के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ विजय का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के पूर्व में श्री शर्मा ने शाहपुरा स्थित राजराजेश्वर कार्तवीर्यार्जुन सहस्त्रबाहु मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्वि व खुशहाली की कामना की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved