मनोरंजन

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी होने पर बोलीं मलाइका अरोड़ा, ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब


डेस्क। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। दोनों को अक्सर एक साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा यह कपल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी एक दूसरे पर प्यार बरसाता रहता है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी मुखर रहे हैं और हमेशा इस पर खुलकर बात करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने तलाक के बाद के जीवन के बारे में खुलकर बात की है।

इंटरव्यू में मलाइका ने कहा, ‘महिलाओं के लिए ब्रेकअप या तलाक के बाद नई जिंदगी शुरू करना बहुत जरूरी होता है। महिला को लेकर समाज में एक अलग तरह का दृष्टिकोण बन गया है। यहां बड़ी उम्र की महिलाओं को कम उम्र के पुरुषों को डेट करना अपवित्र माना जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं काम करने वाली एक मजबूत महिला हूं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए खुद पर काम करती हूं कि मैं हर दिन मजबूत, फिट और खुश रह सकूं। मैं अपनी मां का प्रतिबिंब हूं। उन्होंने मुझे हमेशा अपनी शर्तों पर जीवन जीने और स्वतंत्र रहना सिखाया है।’


बता दें कि इस जोड़ी को अक्सर उनके बीच उम्र के अंतर के लिए ट्रोल किया जाता है। मलाइका इस समय 48 साल की हैं। वहीं, अर्जुन केवल 36 साल के ही हैं। इससे पहले अर्जुन कपूर भी अपने रिलेशनशिप को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि दोनों के बीच उम्र के अंतर की उन्हें कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा था कि ट्रोलिंग को ज्यादा अहमियत नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि यह बस शोर है इसके सिवा कुछ नहीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म भूत पुलिस में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आए थे। कोरोना महामारी की वजह से इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। वहीं, उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर जल्द ही एक विलेन रिटर्न्स में एक्टिंग करते दिखेंगे। मलाइका अरोड़ा भी रियलिटी शोज का मशहूर चेहरा हैं। उन्हें कई रियलिटी शो में बतौर जज देखा जा चुका है।

Share:

Next Post

'शुरुआत में स्टूडियो से साफ करती थी उल्टियां', Raveena Tandon ने करियर पर किया बड़ा खुलासा

Sat Apr 23 , 2022
डेस्क। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की सफलता के बाद, इस फिल्म में नजर आने वाले तमाम सितारे काफी खुश हैं और फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे भाग में यश के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी अहम भूमिका में हैं और दोनों की एक्टिंग ने दिल जीत लिया। रवीना […]